फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rape victim consumed poison after not getting justice

न्याय नहीं मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाया

Mon, 20 Jun 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rape victim consumed poison after not getting justice
बड़ौत (बागपत) न्याय न मिलने से क्षुब्ध होकर एक दुष्कर्म पीड़िता ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने उसको मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पीड़िता के परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि यहां पर भी पुलिस ने उन्हें धमकाते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता महिला ने बताया कि वह मेरठ के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी वर्ष 2019 में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद उसके पति, देवर और डोला गांव के रहने वाले उसके ननदोई ने सट्टेबाजी का काम शुरू कर दिया था। सट्टेबाजी में नुकसान होने पर तीनों उसे बहला-फुसलाकर कोतवाली क्षेत्र के बड़का गांव में एक तांत्रिक के पास लेकर पहुंचे। जहां पर तांत्रिक ने फिर देवर, पति और ननदोई ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि होश में आने पर उसने विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। चार-पांच दिन पहले कोतवाली में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने आई थी, तो पीड़िता को धमकाते हुए भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
महिला से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया गया है। पुलिसकर्मियों को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पीड़िता और उसके परिजनों को कोतवाली से भगाने की जानकारी नहीं है। - युवराज सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed