फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rape on the pretext of marriage, shooed away after giving birth to a girl child

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बच्ची को जन्म देने पर भगाया

Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rape on the pretext of marriage, shooed away after giving birth to a girl child
बागपत। नगर की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। जिससे वह गर्भवती हो गई और उसने बच्ची को जन्म दिया। बुधवार को महिला बच्ची को लेकर प्रेमी के घर पहुंची। जहां से महिला और उसके परिजनों को पीटकर भगा दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पास के एक गांव के युवक का उसके घर आना जाना था। जिसके साथ करीब दो साल पहले प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने कई महीने पहले एक बच्ची को जन्म दिया। बुधवार को वह बच्ची को लेकर पिता व अन्य परिजनों के साथ प्रेमी के घर पहुंची। आरोप लगाया कि प्रेमी ने अपने पिता व अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके व परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई करके भगा दिया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed