फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   rangoli banayi

रंगोली बनाकर सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया

Sun, 20 Oct 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
rangoli banayi
रंगोली बनाकर सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

बागपत। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत राजकीय कन्या इंटर कालेज में जिलास्तरीय चित्रकला, रंगोली और प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ आरटीओ ओपी सिंह प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा और एएआरटी सुभाष राजपूत ने दीप जलाकर किया गया। एआरटीओ ने बताया कि रंगोली में सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी प्रथम, कोनार्क विद्यापीठ द्वितीय और ओमेगा वल्र्ड पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में जीजीआईसी बावली की छात्रा मीनानी प्रथम, यमुना इंटर कॉलेज के छात्र शिवम शर्मा द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत की छात्रा तरूश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में जीजीआईसी बावली की छात्रा मेधा लाटियान प्रथम, जीजीआईसी बागपत की छात्रा सादिया द्वितीय, ओमेगा वल्र्ड जूनियर हाईस्कूल के छात्र आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एआरटीओ प्रशासन का और शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि बड़ौत डिपो के रोडवेज बसों के चालकों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभी को यात्रायात नियमों से बसों को चलाने के लिए जागरूक किया। परिचालकों को भी ड्राईवर के बस समय सहयोग करने की जानकारी दी गई। इस दौरान 78 चालक और परिचालकों ने कार्याशाला में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed