फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramleela will not be the first time in 150 years

150 साल में पहली बार नहीं होगी रामलीला

Tue, 13 Oct 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ramleela will not be the first time in 150 years
श्री प्रेम मंडल ठाकुरद्वार रामलीला कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

सरकार के सख्त नियमों को देखते हुए लिया गया अहम फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रामलीला आयोजन को लेकर श्री प्रेम मंडल ठाकुरद्वार रामलीला कमेटी की बैठक हुई। इसमेें शासन की गाइड लाइन को सख्त बताते हुए इस बार रामलीला का आयोजन न करने का निर्णय लिया गया।

कमेटी अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि 150 वर्षों से नगर में रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। मगर, इस वर्ष कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने अत्यधिक कड़े नियम लागू किए है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों में रामलीला का आयोजन संभव नहीं है। सर्वसम्मत्ति से इस बार रामलीला न करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रबंधक कुलदीप वर्मा, कोषाध्यक्ष हरिमोहन अग्रवाल, महासचिव बिजेन्द्र शर्मा, उप सचिव योगेश सोती, सचिव वीरेश गुप्ता, उप प्रधान ब्रिजेश शर्मा व अन्य कमेठी के सदस्य मौजूद रहे। उपाध्यक्ष रामकुमार राणा के संचालन मेें बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल के लिए जारी किए गए नियम-
1- कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग सुविधा।
2- प्रवेश द्वार पर हैंड सैनिटाइजेशन तथा थर्मल स्कैनिंग करनी होगी।
3- आने-जाने के रास्ते अलग-अलग होने चाहिए।
4- जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है, सिर्फ वे ही रामलीला देखने के लिए आ सकते है।
5- सभी स्टाफ व दर्शकों के लिए फेस मास्क अनिवार्य है। कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पानी की व्यवस्था आवश्यक है।
6- वातानुकूलन के लिए एसी का तापमान 24-30 डिग्री तथा ह्यूमिडिटी रेंज 40-70 डिग्री होनी चाहिए।
7- कार्यक्रम स्थल पर आइसोलेशन रूम की व्यवस्था होनी चाहिए।
8- फर्श पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed