फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rama-Laxman killed the demonic Tadka

राम-लक्ष्मण ने किया राक्षसी ताड़का का वध

Sat, 17 Oct 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rama-Laxman killed the demonic Tadka
खेकड़ा में शुरू हुआ रामलीला मंचन
विज्ञापन

अभिनय से पहले हुआ मंच का सैनिटाजेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बड़ा बाजार स्थित गांधी प्याऊ पर शुक्रवार रात से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। राम लक्ष्मण ने ऋषियों के यज्ञ में विघ्न डालने पहुंचे मारीच, सुबाहु और राक्षसी ताड़का का वध किया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा।
प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की गाइडलाइन के साथ श्रीराम लीला के मंचन की अनुमति दे दी थी। इन्हीं निर्देशों के बाद नगर स्थित गांधी प्याऊ पर परंपरागत रूप से 1939 से हो रही रामलीला को भी कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिला प्रशासन के अलावा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अनुमति दी। शुक्रवार शाम इसी क्रम में मंच को सैनिटाइज करने के साथ ही विधिवत मंचन शुरू हो गया। सबसे पहले राम सीता के अलावा लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के जन्म का मंचन हुआ। इसके बाद ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने आते है। कहते है कि राक्षसों ने उनको परेशान कर दिया है। उनके यज्ञ आदि धार्मिक कार्यों में विघ्न डालते है। राम लक्ष्मण ताड़का का वध कर देते है। रामलीला मंचन में कमेटी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, डायरेक्टर उमेश शर्मा, तरुण गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, नरेश शर्मा, नवाब सिंह एडवोकेट, अनुज शर्मा, पुनीत शर्मा, प्रवेश शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मास्क लगाकर आए सभी पदाधिकारी
खेकड़ा। रामलीला के सभी पदाधिकारी मास्क लगाकर दिखाई दिए। उनका कहना था कि भगवान राम की लीला के मंचन की अनुमति मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय जिला प्रशासन बधाई के पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed