{"_id":"6aa70188029abaea8e060b9e","slug":"political-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158725-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिना अनुमति यात्रा निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिना अनुमति यात्रा निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक और हंगामा
विज्ञापन
बालैनी में पीडीए साइकिल यात्रा निकालने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं से होती पुलिस की नोक-झोंक। संव
बालैनी। बिना अनुमति निकाली जा रही सपा की साइकिल यात्रा को पुलिस ने बालैनी में रोक दिया, जिसको लेकर वहां हंगामा हो गया। इस दौरान सपा नेताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। इसको लेकर कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक फार्म हाउस में बंद रखा गया। पुलिस ने बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी और वहां से शाम को सपा नेता वापस चले गए।
बालैनी के फार्म हाउस से रविवार को सपा की पीडीए साइकिल यात्रा शुरू होनी थी, जो बागपत विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में निकाली जानी थी। इसके लिए फार्म हाउस में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, शिवदत्त शर्मा और रवि बैंसला समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। यात्रा में साइकिलों के साथ ही गाड़ियों का लंबा काफिला होने की सूचना मिलने पर बालैनी पुलिस फार्म हाउस पर पहुंच गई। पुलिस ने यात्रा शुरू होने से पहले ही रोक दी।
बालैनी थाना प्रभारी एमपी सिंह ने सपा नेताओं से यात्रा की अनुमति दिखाने के लिए कहा, लेकिन आयोजक अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। रविंद्र यादव ने उनको बताया कि अनुमति के लिए एसडीएम खेकड़ा के यहां आवेदन किया हुआ है। इस पर पुलिस ने बिना अनुमति यात्रा नहीं निकलने देने की बात कही। इसको लेकर सपा नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
सपा नेता जबरन यात्रा निकालने की बात कहने लगे तो पुलिस ने फार्म हाउस का गेट बंद करा दिया। साथ ही फार्म हाउस से बाहर निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। कई घंटे चले हंगामे के बाद सपा नेता साइकिल यात्रा स्थगित करके वापस चले गए। इस दौरान राहुल यादव, जगपाल यादव, रक्षक यादव, मोहित यादव, रोहित ठेकेदार, शुभम यादव, अमित उर्फ मोनू यादव, मुकेश प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।
सपा नेता बोले, पीडीए यात्रा की अनुमति नहीं मिली
सपा की साइकिल यात्रा रोकी जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि अनुमति के लिए एसडीएम खेकड़ा के यहां आवेदन किया गया था। एक सप्ताह पहले आवेदन करने के बाद भी एसडीएम ने अनुमति नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह पीडीए यात्रा से भाजपा सरकार डर गई है और सरकार की शह पर यह सबकुछ किया गया है। इस मामले में सपा नेता रवि बैंसला का कहना है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी देकर साइकिल यात्रा रोक दी, जो गलत है।
वर्जन-
यह कोई साइकिल यात्रा नहीं थी, बल्कि सौ गाड़ियों का रोड शो लग रहा था। सपा नेताओं से अनुमति दिखाने के लिए कहा गया था। उनके पास अनुमति नहीं थी। बिना अनुमति कोई भी बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।
-रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा