फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ralod's uproar at DCO's office demanding payment of sugarcane

Baghpat News: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर रालोद का डीसीओ कार्यालय पर हंगामा

Fri, 18 Aug 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ralod's uproar at DCO's office demanding payment of sugarcane
बागपत। गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को रालोद के कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने डीसीओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में किसानों के गन्ना बकाया का जल्द भुगतान कराने और भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रालोद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना था कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया है। गन्ना बकाया का भुगतान न होने के कारण किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है और मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। उन्होंने डीसीओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में किसानों के गन्ना बकाया का ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग की। भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई करने, नए पेराई सत्र में किसानों को 14 दिन में भुगतान की सुविधा देने और किसानों को उनकी सुविधा के अनुसार किसी भी चीनी मिल या क्रय केंद्र पर गन्ना आपूर्ति करने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, छपरौली विधायक प्रो. अजय कुमार, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, राजू तोमर सिरसली, अमित जैन, श्रीकांत धामा, ओमबीर सिंह तोमर, बबली तोमर, प्रधान नरेश त्यागी, जमीलुद्दीन अब्बासी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed