{"_id":"62f543bee4e65c47223f665a","slug":"rakshabandhan-festival-celebrated-with-gaiety-baraut-news-mrt600824296","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
विज्ञापन
भाई को राखी बांधती छोटी बच्ची
- फोटो : BARAUT
बागपत/बड़ौत/बिनौली। नगर और देहात क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और भाई की तरक्की की कामना की। भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किए। बहनों ने उपवास रखकर भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।
उधर, बिनौली में राखी बांधने का सिलसिला सुबह से लेकर देर शाम तक चला। घरों में मेहमानों की धूम रही। दिनभर लोगों का आवागमन रहने से सड़कों पर यातायात का भारी भीड़ बाजारों में राखी, मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। इस दौरान बिनौली बरनावा में रोड पर जाम की स्थिति भी रही। रक्षा बंधन का पर्व पुलिसकर्मियों ने बच्चियों संग उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान बच्चियों ने इंस्पेक्टर सहित पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। इंस्पेक्टर ने उन्हें उपहार भेंट किए। वहीं मिठाई विक्रेताओं की खूब बिक्री हुई। भाइयों के यहां जाने वाली बहनों ने घेवर, मिठाई की जमकर खरीदारी की।
मिठाई और गिफ्ट आइटम की दुकानों में लगी रही भीड़
बागपत। रक्षाबंधन के त्योहार पर बृहस्पतिवार को त्योहार पर नगर के बाजार गुलजार रहे। सबसे ज्यादा भीड़ राखी की दुकानों, मिठाई की दुकानों और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर रही। बहनों ने जहां अपने भाई की कलाई के राखी और मिठाइयां खरीदी। वहीं भाइयों ने बहनों के लिए गिफ्ट खरीदे। नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, यमुना रोड बाजार, पांडव रोड बाजार, कोर्ट रोड की दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इजहार किया भाई-बहन का प्यार
बड़ौत। भाई ने राखी बांधकर सोशल मीडिया पर फोटो साझा किया और बहन के प्रति प्यार बयां किया। पूरे दिन सोशल मीडिया पर भाई-बहन अपने रिश्तेदारो को अपनी फोटो भेजते रहे।