फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

Baghpat News: सपाइयों ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, छीनाझपटी में जिलाध्यक्ष-पुलिसकर्मी समेत छह झुलसे

Mon, 05 Oct 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
political news
फोटो स्टारपरफॉमर्र के लिए:- (सीन दो)  बागपत में सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयु
बागपत। सपा कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उसको लेकर कार्यालय से बाहर जाने लगे। बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने जलता हुआ पुतला छीनने का प्रयास किया तो छीनाझपटी में सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, चौकी प्रभारी शिव कुमार, सिपाही संदीप कुमार समेत छह झुलस गए। वहां सपाइयों व पुलिस के बीच काफी देर तक खींचतान चलती रही। सपाइयों ने शहर में जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर रविवार की सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने के लिए सपा नेता व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसका पता चलने पर सपा कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। सपा नेता वहां से जुलूस निकालकर होलिका चौक पहुंचे और वहां से वापस कार्यालय पर आ गए। इसके बाद कार्यालय के अंदर से ही पुतले में आग जलाकर बाहर जाने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने जलता हुआ पुतला छीनने का प्रयास किया तो वहां खींचतान होने लगी।
विज्ञापन

जलते हुए पुतले की चपेट में आने से सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का हाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, जिला उपाध्यक्ष रक्षक यादव, जितेंद्र यादव के चेहरे, चौकी प्रभारी शिव कुमार व सिपाही संदीप कुमार का हाथ झुलस गया। इन सभी ने निजी चिकित्सकों के पास उपचार कराया। हालांकि सपा नेता जलता हुआ पुतला लेकर बाहर नहीं निकल पाए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आए एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने सपा नेताओं को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, जिसको लेकर नोकझोंक भी हुई। इस दौरान सपा कार्यालय के बाहर हंगामा होता रहा और वहां एक घंटे तक पुलिसबल तैनात रहा। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान का कहना है कि कार्यालय से सपा नेता पुतला जलाकर ला रहे थे, उनको रोकने का प्रयास किया। उनको समझा दिया गया था तो वह शांत हो गए।

पुलिसकर्मियों पर जलता हुआ पुतला नेताओं के ऊपर फेंकने का आरोप
सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जलता हुआ पुतला लेकर कार्यालय से बाहर जा रहे थे। तभी पुलिसकर्मियों ने उनसे पुतला छीनने का प्रयास किया और जलता हुआ पुतला नेताओं के ऊपर फेंक दिया। इससे कई सपा नेता झुलस गए और बचने के प्रयास में बाहर खड़ी बाइकों पर गिरकर घायल हो गए।

कार्यालय में घुसकर पुतला तोड़ने का आरोप लगाया
सपा नेता बिल्लू प्रधान का आरोप है कि बिना वर्दी में पुलिसकर्मी भेजकर अफसरों ने कार्यालय में रखा पुतला तुड़वा दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर निजी संपत्ति में घुसकर पुतला तोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। उन्होंने बताया कि बाद में उन्होंने दूसरा पुतला तैयार किया और आग लगाने के बाद ही बाहर जाने लगे।


ये रहे मौजूद
सपा कार्यालय पर पुतला जलाने वालों में पहलवान शौकेंद्र तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सूरजपाल यादव, प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, रवि बैंसला, डॉ. तरुण यादव, शफीक सलमानी, सतीश वाल्मीकि, विवेक वर्धन शर्मा, जगपाल यादव और डॉ. सीमा यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed