फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dog news

Baghpat News: बंदरों और कुत्तों के हमले से 30 लोग घायल

Mon, 05 Oct 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
dog news
बागपत। जिलेभर में रविवार को कुत्तों व बंदरों के काटने से चार बच्चों सहित 30 लोग घायल हो गए। वहीं बड़ौत में पागल कुत्ते के काटने से महिला और तीन युवक घायल हो गए। घायलों ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं लोगों ने कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप (50) ने बताया कि गली में खड़ा था। तभी एक पागल कुत्ता आया और पैर में काटकर घायल कर दिया। वहीं कॉलोनी से गुजर रहे विकास व अरविंद को भी कुत्ते ने हाथ में काटकर घायल कर दिया। इसके महिला सुमन के पैर में कुत्ते ने काटा। इनके अलावा गांगनौली निवासी दर्शन (26), नौरोजपुर निवासी वंश (18), बागपत की न्यू कॉलोनी निवासी संयम (21), दुड़भा निवासी ब्रजपाल (48), धनौरा निवासी मौसम (79) आदि को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बागपत के नौरोजपुर रोड निवासी हनीफ ने बताया कि सुबह के समय घर के बाहर खड़ा था। तभी पीछे से आए कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर वहां पहुंचे लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाया। अहैड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय गणेश ने बताया कि घर के बाहर खड़ा था तभी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई
अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट। अग्रवाल मंडी टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि रविवार को तीन घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। इनमें बुढ़ेडा निवासी लव-कुश व टटीरी निवासी कर्मवीर को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोघट में यशपाल को कुत्ते काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed