फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rakhi reaches captive brothers, did not meet sister

बंदी भाइयों तक पहुंची राखी, नहीं हुई बहन से मुलाकात

Mon, 03 Aug 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Rakhi reaches captive brothers, did not meet sister
कोरोना संक्रमण के चलते राखी नहीं बांध सकी बहनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में बंद कैदियों और बंदियों तक राखियां तो पहुंची लेकिन बहन से मुलाकात नहीं हो सकी। जेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुलाकात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
बता दें कि जिला जेल में 700 से अधिक बंदी और कैदी बंद है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अप्रैल माह से ही बंदियों की परिजनों से मुलाकात पूर्ण रूप से बंद है। इसी के चलते रक्षाबंधन पर भी पहली बार जिला जेल एवं नगर की अस्थाई जेल में बंदी भाइयों की बहनों से मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन से पहले ही बहनों को राखी डाक और अन्य माध्यमों से भेजने की व्यवस्था कर रखी थी। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मुलाकात पर रोक लगाई गई थी। बहनों द्वारा भिजवाई गई राखियां बंदियों को वितरित की गई है।
विज्ञापन

रक्षा बंधन का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया।
फोटो नंबर 03केएआर 2,ए,बी
खेकड़ा। खेकड़ा नगर क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगा कलाइयों पर राखी बांधकर दीघार्यु की कामना की। साथ ही बहनों को भाइयों ने उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed