फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rakesh Tikait said that farmers will his strength to government in Lucknow Mahapanchayat

UP: टिकैत बोले- लखनऊ की महापंचायत में सरकार को ताकत दिखाएंगे किसान, मृतक के परिवार को दी सांत्वना

Mon, 11 Sep 2023 06:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Sep 2023 06:48 PM IST
सार

Baghpat News : राकेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ की महापंचायत में सरकार को किसान अपनी ताकत दिखाएंगे। इस दौरान टिकैत ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said that farmers will his strength to government in Lucknow Mahapanchayat
बागपत में किसानों के बीच बैठे राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में सोमवार को पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ में होने वाली महापंचायत में सरकार को किसान अपनी ताकत दिखाएंगे। क्योंकि सरकार बिना पंचायतों के किसानों की समस्याओं को नहीं सुन रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी के शिवम की पांच सितंबर को बुखार से मौत हो गई थी। सोमवार को उसके निधन होने पर कस्बे में शोक सभा हुई। शोक सभा में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मृतक को श्रद्धांजलि देने के साथ ही परिवार को सांत्वना दी। उसके बाद राकेश टिकैत ने कार्यकताओं से कहा कि 18 सितंबर को गन्ना बकाया भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, निराश्रित गोवंश की समस्या, बिजली समस्या का समाधान की मांग को लेकर लखनऊ में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल बना पिता: चाकू से वार कर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर भाकियू पूर्व युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, करण सिंह, पिंकी ठाकुर, सुरेश चंद, चौधरी शिवकुमार के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: लाठीचार्ज पर आक्रोश, अब 15 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता, बिजनौर में महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed