फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rakesh Tikait has target on Modi Sarkar and said that no information for Yuva panchayat of Jayant

BKU News: टिकैत ने मोदी सरकार पर किए तीखे वार, जयंत की युवा पंचायत को लेकर कही बड़ी बात

Sat, 16 Jul 2022 09:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Jul 2022 09:09 PM IST
सार

पत्रकार वार्ता के दौरान राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर तीखे वार किए। इस दौरान उन्होंने चौधरी जयंत की युवा पंचायत को लेकर भी यह बड़ी बात कही।

विज्ञापन
Rakesh Tikait has target on Modi Sarkar and said that no information for Yuva panchayat of Jayant
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री के पायलट प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया से क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है। राज्यों की सरकारों को तोड़कर भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अब नई दिल्ली की तरह देश में अन्य जगहों पर भी आंदोलन करने की जरूरत है। युवा पंचायत के बारे में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


राकेश टिकैत शनिवार को बागपत में चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार हर घर तिरंगे की बात करती है, लेकिन हम तिरंगा लेकर निकलें तो हमें देशद्रोही बताती है। तिरंगे पर इस पूरे देश का अधिकार है ना कि केवल इस सरकार का। उन्होंने कहा कि देश को एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता है और आंदोलन केवल दिल्ली में ही नहीं देश के सभी राज्यों में होगा। कहा कि किसानों को समय से गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है, गन्ना एक्ट फेल हुआ है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों को प्रधानमंत्री के पायलट प्रोजेक्ट यानी डिजिटल इंडिया से जोड़े, ताकि किसानों को भुगतान समय से हो पाए। 
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे यहां भी श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे यदि धार्मिक कट्टरपंथी विचारधाराओं पर लगाम नहीं कसी गई तो। बेरोजगारी बढ़ेगी और महंगाई बढ़ेगी। कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं व किसानों को बर्बाद कर देगी। सेवानिवृत्त लोगों को अग्निपथ योजना के विरोध में जाना चाहिए। बड़ौत में होने वाली रालोद की युवा पंचायत पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक

इसके बाद राकेश टिकैत शबगा व लुहारी गांव में पहुंचे। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. संजीव आर्य, राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल सिंह, अशोक घटान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह, विदेश मॉर्थला, गुलबहार, ब्रह्मपाल सिंह मेंबर, प्रमोद मेंबर, निर्भय सिंह, विकास जुम्मा, बबलू मेंबर, अशोक प्रधान, बंसी, नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed