{"_id":"571a74744f1c1ba06e8b5948","slug":"raju-shopping-on-sinew","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए राजू खट्टा ने की शॉपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आए राजू खट्टा ने की शॉपिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को बड़ा बाजार स्थित दुकान से बिना हथकड़ी के खरीदारी करता राजू खट्टा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत कोर्ट में पेशी पर आने वाले शातिर अपराधियों को पुलिस का पूरा संरक्षण और छूट मिलती है। शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जनपद की जेल से बागपत कोर्ट में पेशी पर आए राहुल खट्टा के भाई राजू खट्टा के मामले में यह बात देखने को मिली। राहुल खट्टा ने सुबह शहर के बड़ा बाजार में फ्री स्टाइल में शॉपिंग की।
बागपत में कई अपराधी पुलिस अभिरक्षा से भाग चुके है। 15 दिसंबर 2014 को देहरादून पुलिस अभिरक्षा से गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा सरनावली (मुजफ्फरनगर) फरार हुआ था। इसमें अकेले बागपत पुलिस की नहीं, बल्कि यूपी और उत्तराखंड पुलिस की भारी फजीहत हुई थी। इसके बाद भी पुलिस अपराधियों को लेकर कितनी गंभीर है, इसका नजारा शुक्रवार सुबह देखने को मिला।
सिद्धार्थनगर जेल में बंद राहुल खट्टा के भाई राजू खट्टा को शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस टीम बागपत लेकर पहुंची। कोर्ट में पहुंचने से पूर्व पुलिस ने राजू खट्टा की बाजार में शॉपिंग कराई गई। इस दौरान पुलिस ने उसे पूरी छूट दे रखी थी। उसके हाथ में न केवल हथकड़ी थी, बल्कि दुकान पर भी वह अकेला ही जा रहा था। पुलिस कर्मी करीब 10 मीटर दूर खड़े होकर उसका मुंह ताक रहे थे। ऐसे में यदि कोई वारदात या आरोपी फरार हो जाए तो किसकी जवाबदेही होगी? इसकी पुलिस कर्मियों को कतई फिक्र नहीं थी।
विज्ञापन
बदमाश है या अफसर
बागपत। राजू खट्टा शुक्रवार सुबह बड़ा बाजार में पुलिस के साथ जिस तरह से घूम रहा था। उसे देखकर लोग कह रहे थे कि यह बदमाश है या अधिकारी। पुलिस वाले ऐसे चल रहे थे, जैसे अफसर के साथ गार्ड चलते हैं।
इसी बाजार से हुआ था सराफ का अपहरण
बागपत। बड़ा बाजार में जिन दुकानों से राजू खट्टा ने खरीदारी की है। उसी के पास से राहुल खट्टा ने पिछले साल सराफ प्रदीप वर्मा का अपहरण किया था। इस की साजिश राजू खट्टा ने ही रची थी।
दहशत में आए व्यापारी
बागपत। बाजार में फिल्मी स्टाइल में घूम रहे राजू खट्टा को देखकर व्यापारी दहशत में आ गए। पूरे दिन व्यापारी इस मामले का ही जिक्र करते रहे।
सिद्धार्थनगर जेल से कोर्ट में पेशी पर आए राहुल खट्टा के भाई राजू खट्टा ने पुलिस अभिरक्षा में बाजार में शॉपिंग की। यह बेहद गंभीर मामला है। इसमें पुलिस कर्मियों की लापरवाही है। इसकी रिपोर्ट सिद्धार्थनगर एसपी को भेजी जाएगी। - रवि शंकर छवि, एसपी ।