फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rajiv Gandhi's birthday celebrated

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया

Sun, 21 Aug 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 21 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi's birthday celebrated
राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई। वक्ताओं ने राजीव गांधी के द्वारा किए गए जनहित के कार्यो को बताया गया। कहा कि उन्होंने देश को 21वी सदी में ले जाने के लिए सबसे ज्यादा प्रयास किए थे।
विज्ञापन


राजपाल शर्मा, लता चौधरी, प्रदीप शर्मा, बालेश्वर शर्मा, महेश शर्मा, कासिम अली, राजकुमार शर्मा, नसीमा बेगम, बाला देवी, रूखसाना, इरफान, श्यामा, प्रभात ओझा, बालेराम, सुभाष भारद्वाज, अफजाल, हसीना, इमरान, महेंद्र, सुरेश वत्स रहे।
विज्ञापन


बड़ौत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।  इंदिरा बाल एकेडमी में जिला कांग्रेस  कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया गया और उनके स्मरण प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा राजीव गांधी किसान और मजदूरों के सत्य हितैषी थे। उन्होंने भारत को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने का सपना देखा था। उनके कार्यकाल में देश का आर्थिक ढांचा भी मजबूत हुआ था।

नई शिक्षा पद्धति लागू की। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान दिलाने का अधिकार दिलाया।  कवि इकबाल ने राष्ट्र भक्ति पर कविता सुनाई। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। हरिमोहन कमल, डॉ. शशिकांत शर्मा, प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, वकील चंद जैन, घनश्याम शर्मा, सतपाल पथौलिया, प्रवीण, संजय, खिलेराम, देवेंद्र चौहान, सतीश, सुनीता, त्रतु गुप्ता, शोभा जैन, राम कुमार, सईद अहमद रहे।

 महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ ने दिल्ली बस स्टैंड पर प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाते हुए संगोष्ठी की। गोष्ठी का संचालन जन्नत चौधरी ने किया। इसमें नगर अध्यक्ष सविता, राजपाल शर्मा, सुभाष भारद्वाज, जय कंवर, फातिमा, राकेश चौधरी, विक्की, संजू, गीता, खुर्शिदा, शबनम, सुखदास, शिवकुमार कटारिया आदि रहे।


 घास मंडी स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में  कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश वाल्मीकि की अध्यक्षता में स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया। इसमें राजपाल शर्मा, प्रदीप, लतीफ ठेकेदार, वेदप्रकाश, शिवकुमार, धन सिंह, सचिन, ऋषिपाल, रविप्रकाश, हरबीर, सूरज कुमार, प्रवीण, वजिय, सहदेव, सुंदर, नरेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed