{"_id":"5f5a74eb8ebc3e54db3c913f","slug":"rajbala-chaudhary-s-name-included-in-the-assassination-plot-baghpat-news-mrt5006735109","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर तुगाना की हत्या की साजिश में राजबाला चौधरी का नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर तुगाना की हत्या की साजिश में राजबाला चौधरी का नाम शामिल
विज्ञापन
हत्या की साजिश में राजबाला चौधरी का नाम शामिल
परमवीर तुगाना हत्याकांड : पुलिस ने टीकरी की पूर्व चेयरपर्सन को बनाया आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। परमवीर तुगाना की हत्या में पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी की मां राजबाला चौधरी का नाम भी साजिश रचने में शामिल कर लिया है।
पुलिस ने दो जुलाई को खुलासा किया था कि तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के कहने पर हलालपुर में सचिन उर्फ मोनू ने अपने मकान पर बैठकर परमवीर तुगाना की हत्या की योजना बनाई थी। सुनील राठी ने शूटरों की व्यवस्था की थी। शूटरों को मोहित और हलालपुर निवासी रोबिन जानते हैं। वारदात के दिन परमवीर की रेकी की गई। सचिन उर्फ मोनू अपनी गाड़ी में पिस्टल लेकर कूड़ी आया। वहां उसका भाई रोबिन, अमित उर्फ लीलू, परवेंद्र, मोहित और अन्य शूटर मिले। इसके बाद परमवीर तुगाना और चबूतरे पर बैठे अन्य लोगों पर फायरिंग की गई। पुलिस ने हलालपुर मंदिर के पास से नामजद अभियुक्त हलालपुर निवासी सचिन उर्फ मोनू खोखर पुत्र नरेश खोखर को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को एसओ छपरौली ने बताया कि साजिश रचने में अब सुनील राठी की मां एवं टीकरी की पूर्व चेयरपर्सन राजबाला चौधरी का नाम भी शामिल कर लिया है।
परमवीर तुगाना हत्याकांड की जांच के दौरान राजबाला चौधरी का नाम शामिल किया गया है। उन्हें 120बी का आरोपी बनाया गया है। विवेचना जारी है।
- आलोक कुमार, सीओ बड़ौत