फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raised demand to start delivery facility

एम्बुलेंस मे जन्म ले रहे है बच्चे, खेकड़ा सीएचसी पर करीब दो वर्ष से बंद है 24 घंटे प्रसव सुविधा

Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to start delivery facility
खेकड़ा। सीएचसी पर करीब दो वर्ष से 24 घंटे प्रसव सुविधा बंद है। ग्राम प्रधान संगठन समेत अन्य सीएचसी पर इसे शुरू कराने की जिलाधिकारी, सीएमओ और प्रदेश सरकार से मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते सीएचसी को कोविड अस्पताल में परिवर्तित कर दिया था। सीएचसी से आपातकालीन सेवाओं के साथ 24 घंटे प्रसव सुविधा सुविधा बंद कर दी गई थी। कोविड का प्रकोप कम होने के बाद गत तीन माह से क्षेत्र के समाजसेवी संगठन, ग्राम प्रधान लगातार सीएचसी पर प्रसव सुविधा शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। अस्पताल नगर क्षेत्र से 15 से बीस किलोमीटर दूर स्थित है। इसके चलते पिछले दिनों कई डिलीवरी रास्ते में एंबुलेंस में हुई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंडाला निवासी अभिजीत की पत्नी निशा को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। उसे बागपत जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही प्रसव हुआ। ग्राम प्रधान संगठन के देवेंद्र त्यागी, प्रधान जाकिर खान, गजेंद्र त्यागी, राजकुमार, आदेश कुमार आदि ने डीएम राजकमल यादव से सीएचसी में जनहित में 24 घंटे डिलीवरी सेवा फिर से शुरू कराने की मांग की। जिससे गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed