फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   rain news

Baghpat News: रेलवे प्लेटफॉर्म की दीवार गिरने से छह पशुओं की मौत

Fri, 11 Jul 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
rain news
खेकड़ा। कस्बे में बुधवार रात बारिश के कारण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की दीवार भर भराकर गिर गई। इससे संजीव कश्यप और उसके भाई राजीव की एक गाय और पांच भैंसों की मलबे में दबने से मात हो गई, जबकि दो भैंसेंे घायल हो गई। दोनों को मलबे से निकालकर पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया। उधर, लोगों ने पीड़ित भाइयों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बी प्लेटफार्म के पास रहने वाले संजीव कश्यप और उसका भाई राजीव पशुपालक हैं। बुधवार रात तेज बारिश में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दीवार के पास बंधे एक गाय और सात भैंसें मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरते ही संजीव और राजीव के परिवार वालों ने दीवार का मलबा हटाकर पशुओं को बाहर निकाला। बताया कि मलबे के नीचे दबने से दोनों भाइयों के एक गाय और पांच भैंसों की मौत हो गई। तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पशुपालक संजीव और राजीव ने बताया कि गाय और भैंस की मौत होने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इसके अलावा फिरोजपुर गांव के किसान गौरव के भैंसे की करंट लगने से मौत हो गई। इस मामले में तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव का कहना है कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इसमें रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed