फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   rain news

Baghpat News: गौसपुर के घरों में घुसा पानी, चार मकान गिरे

Mon, 14 Jul 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
rain news
अमीनगर सराय। गौसपुर गांव में बरसात का पानी लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जलभराव के कारण चार मकान गिर गए तथा कई मकानों में दरार आ गई है। 25 से ज्यादा परिवारों के सदस्यों की मुसीबत बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की मांग की।
विज्ञापन

गौसपुर गांव में तालाब की खोदाई नहीं होने के कारण पहली बरसात में ही गांव की गलियां नालों में तब्दील हो गई हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव से फिराद अली, मौसम, सलीम व जमीर हसन के मकान की दीवार धंसने से मकान गिर गए। इन परिवारों के सदस्य बाल-साल बचे हैं। अब्दुल वहाब, जाहिद, साजिद, सत्तार, ताजिम, शकील, कलम आजाद, मौसम, अली हसन, फरद अली, मुराद अली आदि लोगों ने कहा कि उनके घरों के सामने गलियों में पानी भरा है, जिससे घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। मस्जिद में जाने के रास्ते पर भी पानी भरा होने के कारण नमाजियों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रधान पर तालाब की समय से खोदाई न कराने के आरोप लगाए। जलभराव और गंदगी में जीना मुश्किल है और बीमारी फैलने का खतरा बना है। वहीं समाजसेवी पूर्व फौजी सुभाष कश्यप ने गांव में परेशान लोगों से बात कर आश्वासन दिया कि उनकी आवाज उठाएंगे ताकि तालाब की खोदाई हो सके। ग्राम प्रधान इकबाल ने कहा कि दो साल पहले तालाब की खोदाई कराई गई थी। अब पाइप लगाकर तालाब से पानी निकासी कराई जा रही है जिससे लोगों को जलभराव से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed