फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   rain news

Baghpat News: बारिश से बाजार व गलियों में भरा पानी, लोग परेशान

Wed, 20 Aug 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
rain news
बड़ौत में बारिश के दौरान सड़कों पर भरा पानी। संवाद
छपरौली/दोघट। क्षेत्र में बारिश के कारण बाजारों व गलियों में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।
विज्ञापन

छपरौली कस्बे में मंगलवार सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश से जलभराव हो गया। भगवान महावीर मार्ग, थाना और डाकखाना के पास पर कई फुट पानी भर गया। जलभराव होने के कारण दुकानों व घरों में पानी घुस गया और व्यापार प्रभावित रहा। लोगों को भी आने जाने में काफी परेशानी हुई। व्यापारी शंभू जिंदल, अंकुर जैन, सोनू गुप्ता, नरेश गुप्ता, चंद्रपाल, लीलू, मोनू जैन व अंकित जैन ने नगर पंचायत से पानी निकासी कराने की मांग उठाई ताकि व्यापार प्रभावित न हो। वहीं बारिश से दोघट, टीकरी, दाहा व निरपुड़ा आदि कई गांवों में जलभराव की समस्या बनी रही। सड़क पर बारिश से वाहन चालकों को परेशानी रही और जगह-जगह कीचड़ व जलभराव होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed