फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Railways handed over notice to 250 shopkeepers

रेलवे ने 250 दुकानदारों को जगह खाली करने के लिए नोटिस दिया

Sun, 20 Nov 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Railways handed over notice to 250 shopkeepers
अग्रवाल मंडी टटीरी। रेलवे ने कस्बे में 250 से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस जारी होने के बाद दुकानदारों का कहना है कि दुकानें हटाई गई वे बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने दूसरी जगह बसाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे शामली के सहायक मंडल अभियंता ने दुकानदारों को जारी किए नोटिस में बताया कि 250 से अधिक दुकानदारों ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करके दुकानें बना रखी हैं। जिसमें उन्होंने एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाने पर क्षतिपूर्ति भी दुकानदारों से वसूलने की चेतावनी दी। नोटिस जारी होने के बाद दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई। जिस पर कस्बे के दुकानदार डॉ. सुनील मोगा, राजकुमार, बॉबी, रवींद्र कुमार समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि वे 50 वर्ष से अधिक समय से दुकानें बनाकर व्यापार कर रहे हैं। यहां से दुकानदारों के साथ मजदूरों के परिवारों का गुजरा होता है। उन्होंने कहा कि अगर दुकानें उखाड़ी गईं तो दुकानदार व मजदूर बर्बाद हो जाएंगे। इसके लिए पहले सांसद व अन्य अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है। उन्होंने रेलवे से दुकानदारों को अलग जगह आवंटित करने और दुकानदारों व मजदूरों को बसाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed