{"_id":"587132ff4f1c1b02791583d6","slug":"rahul-bali-s-aide-nabbed-sour-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बली में राहुल खट्टा का गुर्गा दबोचा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बली में राहुल खट्टा का गुर्गा दबोचा, दो फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बली गांव में राहुल खट्टा गैंग का एक गुर्गा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। आरोपी गांव में एक युवक को मारने के लिए गए थे। इसका खुलासा पकड़े गए अपराधी ने किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बली गांव में दो गुटों में रंजिश चल रही है। इनमें दो युवकों की हत्या हो चुकी है। एक युवक पिछले दिनों जेल से जमानत पर छूटकर आया है। उसके विपक्षी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार रात उसके मकान में धावा बोल दिया। शोर-शराबा होने पर लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया। वह राहुल खट्टा गिरोह से जुड़ा हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह विपक्षी को मारने के लिए आया था। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि बली गांव से एक अपराधी पकड़ा गया है। वह गांव में एक युवक की हत्या करने के इरादे से साथियों के साथ आया था।
मीतली में घर में घुसकर हमला, सात घायल
बागपत। मीतली गांव में घर में घुसकर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने पथराव भी किया। इसमें परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
मीतली निवासी युवक नितिन ने बताया पड़ोस के एक परिवार के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। आए दिन उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। इसके चलते शनिवार की रात में आरोपियों ने घर में घुसकर पहले धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद पथराव कर दिया। वह स्वयं, उसकी मां सीता, बहन आंचल, भाभी रेनू, भाई बाबी घायल हो गए। पड़ोस के अन्य लोगों ने हस्तक्षेप करके उनकी जान बचाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
जबरन कार्य कराने का आरोप
बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी युवक शोएब दो दिन पहले शहर के बड़ौत रोड पर मजदूरी करने के लिए गया था। वहां पर मकान का निर्माण हो रहा है। पत्थर काटते समय उसका पैर कट गया। आरोप है उससे जबरदस्ती पत्थर कटवाया जा रहा था। इस कारण उसका पैर कटा है। आरोपियों ने धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। इससे वह परेशान है। उन्होंने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।