{"_id":"57bcac284f1c1b9663d51129","slug":"racing-tires-are-tied-back-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठ से टायर बांध कर दौड़ रहे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठ से टायर बांध कर दौड़ रहे युवक
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में सेना भर्ती के लिए पीठ पर टायर बांधकर अभ्यास करते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत। सेना भर्ती की तैयारी के लिए युवक खूब पसीना बहा रहे हैं। कुछ युवक पैर में पत्थर और पीठ पर टायर बांधकर खेतों में अभ्यास कर रहे हैं।
बागपत के युवकों को सेना भर्ती के लिए 25 और 26 अगस्त में मौका दिया गया है, लेकिन अभी से ही युवक सेना में जाने के लिए रात-दिन कड़ी मेहनत करने मेें जुटे ंहै। शारीरिक परीक्षा के लिए युवकों ने नए-नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। कुछ युवक पैर पर चार से पांच किलो का पत्थर और पीठ पर भारी वजन या फिर ट्रैक्टर, बुग्गी के खराब टायरों को पीठ पर बांधकर कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
कुछ युवक तो फसल बोने के लिए तैयार की गयी जमीन पर भी दौड़ने का प्रयास कर रहे हैं। श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शारीरिक विभागाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा इस प्रकार की दौड़ करने के अभ्यास मेें युवाओं की मेहनत तो लगती है, लेकिन उसका शरीर काफी मजबूत हो जाता है।
‘मेरी आखिरी भर्ती है, शादी टूट जाएगी’
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में 20 अगस्त से सेना आर्मी की भर्ती चल रही है। मंगलवार को गौतमबुद्धनगर के 9477 युवकों को शामिल किया था। संघन जांच के बाद जब युवक मैदान में पहुंचे। मंजिल के नजदीक पहुंचकर बाहर हुए युवक यहां कई तरह के बहाने पेश कर रहे हैं। एक युवक आकाश चंद सेकेंड के अंतर से चूक गया।
विज्ञापन
सेना के जवान ट्रैक से हटाने लगे तो गुहार लगाने लगा। बोला, सर प्लीज यह मेरी आखिर भर्ती है और मेरी उम्र भी निकल चुकी है, यदि में सेना में नहीं हुआ तो मेरी शादी टूट जाएगी। वहीं युवक संदीप ने गुहार लगाई, सर प्लीज मुझे अंदर ले लो, वरना मै घरवालों को क्या मुंह दिखाऊंगा। कुछ न तो परिवार के सदस्यों को बीमारी होने का बहाना लगाया, लेकिन सेना के अफसरों ने इन्हें समझाते हुए ट्रैक से हटा दिया। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बेहतर जवान चाहिए।
पहले रिटिन, फिर होगा फिजिकल
बड़ौत। सेना की भर्ती परीक्षा में कई बदलाव हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन पर भर्ती शुरू कर दी गई है, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने अगर मंजूरी दे दी तो जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन सबसे बाद में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। संस्तुति के लिए फाइल रक्षा मंत्रालय तक पहुंच गई है।
सेना में पहले खुली रैलियां होती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की गई है। अब भर्तियों में उन्हीं अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं। लेकिन बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थाओं को देखते हुए सेना के अधिकारियों ने नए बदलाव के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा हुआ है। सेना के भर्ती कार्यालय चाहते हैं कि पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा के बजाए लिखित परीक्षा का आयोजन होना चाहिए।
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को ही बाद में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इससे सेना को बड़ी व्यवस्थाएं नहीं करनी पड़ेगी। ग्रुप में अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। नई व्यवस्था अगर लागू हो गई तो हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ नहीं लगेगी। इसकी पुष्टि लखनऊ जोन के भर्ती निदेशक बिग्रेडियर संदीप सहगल ने भी की है।