{"_id":"65171da7a7145e06c40c5154","slug":"rachna-and-tanya-could-not-win-medals-in-asian-games-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-5741-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एशियन गेम्स में पदक नहीं जीत सकी रचना और तान्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एशियन गेम्स में पदक नहीं जीत सकी रचना और तान्या
Sat, 30 Sep 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बालैनी। एशियन गेम्स में हैमर थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं बागपत की दोनों खिलाड़ी रचना और तान्या पदक जीतने में नाकाम रहीं। दोनों के पदक जीतने में नाकाम रहने से परिजनों और जिले के लोग निराश दिखाई दिए।
चीन में चल रहे एशियन गेम्स में शुक्रवार को हैमर थ्रो में भारत की तरफ से बागपत के बुढ़सैनी गांव की रचना कुमारी और गाधी गांव की तान्या चौधरी ने प्रतिभाग किया। इन दोनों के अभी तक के प्रदर्शन को देखते हुए पदक की बड़ी उम्मीद की जा रही थी। इसलिए ही दोनों के खेल का लोग सुबह से इंतजार कर रहे थे। लेकिन दोनों ही खिलाड़ी पदक जीतने में नाकाम रहीं। जहां तान्या चौधरी सातवें स्थान पर रही, वहीं रचना कुमार को नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा। स्वर्ण व रजत पदक चीन की खिलाड़ियों ने जीता, जबकि कांस्य पदक दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी ने जीता।