{"_id":"573621ab4f1c1b750b9198ce","slug":"qureshi-and-salmani-community-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशी और सलमानी बिरादरी में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरैशी और सलमानी बिरादरी में संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 14 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के गड़रियान मोहल्ले में झगड़े के बाद जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के गड़रियान मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर कुरैशी और सलमानी बिरादरी के लोगों में जमकर पथराव हुआ और तमंचे लहराए गए। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। संघर्ष में एक पक्ष की एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया।
गड़रियान मोहल्ले में शहजाद पुत्र जमील की परचून की दुकान है। दुकान के ऊपर ही मकान है। वर्तमान में वह मकान की मरम्मत करा रहा है। शुक्रवार की सुबह भैंसा बोगी से ईंट मंगाई थी, जिन्हें सड़क पर उतारी जा रहा था। इसी दौरान कुरैशी बिरादरी के दो युवक बाइक से आए और उन्होंने बोगी हटाने को कहा।
इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और हाथापाई होने लगे। देखते-देखते दोनों बिरादरी के लोग आमने सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। तमंचे भी लहराए गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर भीड़ को भगाया।
विज्ञापन
इस संघर्ष में शहजाद और उसके पक्ष के परवेश, दानिश पुत्रगण जमील और उनके परिवार की एक महिला को भी चोटें आई है।
इस मामले में अभी तक किसी ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।