फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Quarrel over power

बिजली को लेकर तन गए तमंचे

Sat, 11 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 11 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Quarrel over power
gun
बागपत के दोघट के निरपुड़ा गांव में बिजली को लेकर साहवाण व टोंडा पट्टी में तनावपूर्ण स्थिति है। टोंडा पट्टी के लोगों ने ट्रांसफार्मर में तार जोड़ने गए साहवाण पट्टी के लोगों पर हथियार तान दिए। इससे उन्होंने इधर-उधर भागकर जान बचाई। शुक्रवार को साहवाण पट्टी के लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया और समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


दोनों पट्टियों में अलग-अलग 100-100 केवीए के ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। दो माह पूर्व टोंडा पट्टी का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया था तो उन्होंने साहवाण पट्टी में लगे ट्रांसफार्मर में तार जोड़ लिए थे। इसका किसी ने भी विरोध नहीं किया था। अब साहवाण पट्टी का ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा है।

विज्ञापन

 

इस कारण लोगों को लो वोल्टेज मिल रही है। साहवाण पट्टी के कुछ परिवारों को सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है। इस पर उन्होने शुक्रवार को टोंडा पट्टी में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में तार जोड़ लिए। इसे लेकर टोंडा पट्टी के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने तार जोड़ रहे लोगों पर तमंचे तान दिए। इससे लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद साहवाण पट्टी के लोग बिजलीघर पर पहुंचे और इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या का शनिवार तक समाधान नहीं हुआ तो बिजलीघर पर धरना शुरू कर देंगे। इस संबंध में अवर अभियंता सोम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि समस्या गंभीर है। शनिवार को गांव पहुंचकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नाहर सिंह दरोगा, राममेहर, पवन, जगपाल, अनुज आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed