शबगा में लूट के विरोध पर डाल दिया तेजाब
अंकित पुत्र सहेंद्र ने एएसपी को दी शिकायत में कहा कि 21 जून की रात करीब आठ बजे वह भैसा-बुग्गी से खेत से लौट रहा था तो रास्ते में मांढी गांव के विशेष समुदाय के दो युवक और दो अज्ञात व्यक्ति मिले। रास्ता न मिलने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। अंकित के मुताबिक, आरोपियों ने उससे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर दरांती से हमला किया और उसके ऊपर तेजाब डाल दिया।
वह उसकी कमर पर तेजाब पड़ने से गंभीर घायल हुआ है। आरोपियों ने उससे भैंसा छीन लिया। शोर शराबा होने पर लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।अंकित के मुताबिक, 22 जून को आरोपियों ने घर पर आकर धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। वे छपरौली थाने पर शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने वहां से भगा दिया।
गुरुवार को उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से शिकायत की। इस दौरान ब्रजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, सहेंद्र, अनुज, लोकेश मौजूद रहे। एएसपी अजीजुल हक ने छपरौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।