{"_id":"5e73c29b8ebc3e76c83e1d1e","slug":"purchase-of-essential-goods-increased-after-public-curfew-announcement-baghpat-news-mrt4743649100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू के एलान के बाद जरूरी सामान की खरीददारी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू के एलान के बाद जरूरी सामान की खरीददारी बढ़ी
विज्ञापन
बागपत। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान किया है। घोषणा के बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। लोगों ने जरूरी सामान खरीदा।
बृहस्पतिवार को जैसे ही यह तय हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे तो नगर के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई थी। रसोई की जरूरत, दूध की थैलियां और सब्जियों की दुकानों पर भीड़ रही। इसके बाद रात आठ बजे जैसे ही प्रधानमंत्री ने एलान किया तो लोगों ने अपने-अपने घरों में तैयारी शुरू कर दी है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि जनता कर्फ्यू का समय बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में लोग अधिक सामान खरीदकर अपने घर में रख रहे हैं।
तरणताल और व्यायामशालाएं बंद कराई
बागपत। जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने कहा कि जिले के तरणताल, व्यायामशालाएं बंद करा दी गई है। दो अप्रैल से पहले अगर इनका संचालन किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।