फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev Temple resonated with the cheers of Lord Shiva

भगवान शिव के जयकारों से गूंजा पुरा महादेव मंदिर

Tue, 03 Aug 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pura Mahadev Temple resonated with the cheers of Lord Shiva
बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य जनपदों से आए लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां देशभर से लोग भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने आते हैं। सावन के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह दो बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। इसके बाद मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। जिले के अतिरिक्त मेरठ, गाजियाबाद, हरियाणा, दिल्ली व अन्य स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम तक लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया।
शाम 6:28 बजे शुरू होगा मुख्य जलाभिषेक
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि पांच जुलाई की शाम 5:09 बजे तक द्वादशी का जलाभिषेक होगा। इसके बाद त्रयोदशी का जलाभिषेक छह जुलाई की शाम 6:28 बजे तक होगा। वहीं, झंडा पूजन छह जुलाई सुबह 5:30 बजे होगा। मंदिर में कोविड सेंटर बनाया जाएगा। मुख्य जलाभिषेक पर मंदिर एटीएस के सुरक्षा के घेरे में होगा। यहां पर 30 सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तैनात रहा पुलिस बल
सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर व आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीओ युवराज सिंह सुबह से ही मंदिर में रहे और लगातार गश्त कर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
सीसीटीवी से की निगरानी
पुरा महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस दिनभर मेहनत करती रही। पुलिस ने सीसीटीवी से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में निगरानी की।
बारिश भी नही डिगा सकी हौसला
सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सुबह में हल्की बारिश होती रही परंतु यह श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।

कानपुर के सांसद ने किया जलाभिषेक
पुरा महादेव मंदिर में कानपुर से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोला भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने भाजपा सांसद द्वारा विधिविधान से जलाभिषेक कराया। सांसद के साथ भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed