फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev is the center of faith of 30 lakh people, now it has got respect

Baghpat News: पुरा महादेव 30 लाख लोगों की आस्था का केंद्र, अब मिला सम्मान

Sun, 29 Sep 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 29 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Pura Mahadev is the center of faith of 30 lakh people, now it has got respect
बागपत। पुरा महादेव को धरोहर के क्षेत्र में देश में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया है जो इस सम्मान का सही हकदार है। क्योंकि यहां के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर की देशभर में पहचान है और हर साल 30 लाख से अधिक श्रद्धालु पुरा महादेव गांव में पहुंचते हैं। यहां भगवान परशुराम ने शिवलिंग स्थापित किया था।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा बताते है कि लंडौरा की रानी वहां घूमने निकली तो उसका हाथी पुरा महादेव आकर रुक गया। तब रानी ने सैनिकों को वह स्थान खोदने का आदेश दिया और वहां खोदाई में एक शिवलिंग निकला। माना जाता है कि जिस शिवलिंग को परशुराम ने स्थापित किया था, वह वही शिवलिंग था। जिस पर रानी ने एक मंदिर बनवा दिया। वह मंदिर आज परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के नाम से विख्यात है। इस पवित्र स्थल पर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी कृष्ण बोध आश्रम महाराज ने तपस्या की। अब पुरामहादेव महादेव समिति बनी है जो इस मंदिर का संचालन करती है।
विज्ञापन

कई राज्यों के श्रद्धालु करते हैं पूजा व जलाभिषेक
हर साल मंदिर पर श्रावण व फाल्गुन में मेला लगता है। जहां श्रावण में करीब बीस लाख कांवड़िये और श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। वहीं फाल्गुन में भी सात लाख से ज्यादा कांवड़िये और श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। जबकि इनके अलावा सालभर भी लाखों श्रद्धालू आते हैं। इनमें बागपत के अलावा गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा समेत अन्य जिलों और हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तक के कांवड़िये व श्रद्धालु शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार
पुरा महादेव के आसपास के क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार हो चुकी है। इसमें पुरा महादेव से सटे हरियाखेड़ा के जंगल में अंतर्राष्ट्रीय योग व आरोग्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है। जिले से फाइल तैयार करके शासन को भेज दी गई है और वहां से मुआवजा जारी होते ही जमीन का अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय योग व आरोग्य केंद्र का निर्माण शुरू होगा। इनके बनने से वह पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा स्थान होगा और वहां विदेशों तक से पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
--
पुरा महादेव को धरोहर के क्षेत्र में देश में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया है। यह सम्मान पहले ही मिलना चाहिए था। क्योंकि पुरा महादेव लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा है और यहां हर साल 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर की मान्यता देशभर में है। पुरा महादेव को सम्मान मिलना खुशी की बात है। पंडित जयभगवान शर्मा, मुख्य पुजारी पुरा महादेव मंदिर

--
पुरा महादेव को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना तैयार हो चुकी है। उसको शासन को भेजा जा चुका है। शासन से मंजूरी मिलते ही इसपर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अब पुरा महादेव को सम्मान मिला है तो उम्मीद है कि यह कार्य तेजी से होगा। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed