फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pulse polio eradication that do not cooperate in the hopes Btaao cause notice

पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग न करने वाली आशाओं को कारण बताअो नोटिस जारी

Tue, 27 Sep 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Sep 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pulse polio eradication that do not cooperate in the hopes Btaao cause notice
बागपत सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं आशाएं। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग न करने वाली आशाओं के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। सीएमओ ने बताया  सीएचसी अधीक्षकों ने नोटिस जारी किए हैं। जो काम पर नहीं लौटेेंगी, उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यक्रम पोलियो उन्मूलन अभियान आशाओं की हड़ताल के कारण प्रभावित हो गया है। विभिन्न सीएचसी की ओर से आशाओं को पूर्व में नोटिस जारी हो गए थे, कार्य पर न लौटने पर उन्हें बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। सीएमओ डॉ रविंद्र मिश्रा ने बताया जो आशाएं काम पर नहीं लौट रही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कुछ कार्यकत्रियों की बर्खास्तगी की तैयारी है।  बागपत सीएचसी के दायरे में आने वाली हड़ताली आशाओं को नोटिस जारी कर दिए है। समय सीमा में अगर आशाएं कार्य पर नहीं लौटी तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई होना निश्चित माना जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया सीएचसी से अटैच हड़ताली आशाओं को नोटिस भेजा है। आदेश दिए शीघ्र कार्य पर नहीं लौटे तो सस्पेंड कर दी जाएगी। 15 के करीब आशाएं पोलियो में ड्यूटी कर रही है। उन्होंने बताया शिक्षा प्रेरक और पूर्व पोलियो कर्मचारियों से सहयोग लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के लिए रवाना हुई आंगनबाड़ी 

बागपत। राज्य कर्मचारी और अन्य मांगों को हड़ताल कर रही महिला आंगनबाड़ी सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौधरी और जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने बताया कि मांगों को लेकर लखनऊ में विधान सभा का घेराव होगा, अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं है। कई वर्षों से आंगनबाड़ी मांग कर रही है। 

आशाएं बोलीं, दर्ज किए हैं झूठे मुकदमे

बागपत। सीएमओ कार्यालय पर सिंघावली अहीर थाने में दर्ज हुए मुकदमों को निरस्त करने की मांग को लेकर आशाओं ने धरना प्रदर्शन किया। दर्ज मुकदमों को निरस्त कराने की मांग की । आशाओं ने कहा आशा पर दर्ज मुकदमे झूठे हैं। इन्हें वापस लिया जाना चाहिए। सोमवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आशाएं एकत्र हुई। जिलाध्यक्ष रीना शर्मा और बबीता ने बताया पिलाना पीएचसी में शांत स्वभाव से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कोई सरकारी कार्यों में व्यवधान नहीं डाला। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रभारी रविंद्र गुप्ता 32 से अधिक आशाओं पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया, जो पूरी तरह से गलत है। 

उन्होंने से मांग की आशाओं पर किए झूठे मुकदमे को जल्द निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा यदि किसी भी झूठे मुकदमे में किसी भी कार्यकत्री को गिरफ्तार किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन होगा। आशाओं ने सीएमओ कार्यालय के सामने नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलवा लिया। आशाओं ने रिपोर्ट निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें सुषमा, ममता, सुनीता, सरिता देवी, नसीम, गुलशाना, सोनम, अंजिल, रानी, बिमला, राजेश, अमरीता, मोनिका, मीनाक्षी, परवीन,  मुनेश, कपिला, बेबी, शिमला, दिखुश, बीना, शकुंतला, सारिका मौजूद रही।


कार्य से रोकने के कारण ब्लाक की 145 आशाओं को हटाया

बड़ौत। पोलिया अभियान का बहिष्कार करने  और अन्य आशाओं को इस कार्य से रोकने के कारण ब्लाक की 145 आशाओं को हटा दिया । साथ ही आशाओं की नई भर्ती के लिए ग्राम प्रधानों को पत्र भेजे। राष्ट्रीय कार्यक्रम पोलियो का बहिष्कार करने पर सबसे बड़ी कार्रवाई बड़ौत सीएचसी ने की। यहां 145 आशाओं को हटा दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक ने बताया कि इनके स्थान पर नई नियुक्ति होगी। उन्होंने बताया गुराना, लोयन, जौनमाना, बड़ौली, औसिक्का, बरवाला, बावली, छछरपुर, गूंगाखेड़ी, किशनपुर, लौहड्डा, वाजिदपुर, जिवाना, कंडेरा, जिवानी, अशरफाबाद थल, लुहारी, सिनौली, कोताना, जौहडी, बिजरौल, गोपालपुर खड़ाना, बिराल, जागोस, शबगा, महावतपुर, चौबली आदि गांव से आशाओं को हटाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed