फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Public relations were done in the villages to make the Panchayat successful.

Baghpat News: पंचायत सफल बनाने के लिए गांवों में जनसंपर्क किया

Fri, 20 Mar 2026 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Public relations were done in the villages to make the Panchayat successful.
फोटो- 13
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव में 24 मार्च को होने वाली अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की पंचायत को लेकर कई गांवों में जनसंपर्क किया। कांग्रेस नेताओं ने किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

बामनौली इंटर काॅलेज परिसर में कांग्रेस की किसान स्वाभिमान पंचायत होगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला व ओमवीर तोमर ने बामनौली में पहुंचकर पंचायत स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की मनमानी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि से ही किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी। अमेरिका व्यापार समझौता, एमएसपी कानून आदि मुद्दे को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कान्हड़, दाहा, धनौरा, गढ़ी कांगरान, फौलादनगर, बोपुरा, मिलाना आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप, सुरेंद्र, महेंद्र सिंह, पुनीत खोखर, शीतल मान, राकेश शर्मा, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed