{"_id":"6009a908083bbb044186746c12246c12","slug":"provost-of-the-reprimand-were-loose-attitude-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल की फटकार से ढीले पड़े तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल की फटकार से ढीले पड़े तेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के पास रोड पर हंगामा कर रहे जिला पंचायत के पराजित प्रत्याशी फखरुद्दीन के कोतवाली के अंदर पहुंचते तेवर ढीले पड़ गए। पुलिस के सख्ती करने पर हाथ जोड़कर खड़े हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक ग्राम बरसिया के फखरुद्दीन दुकान के बैनामे के मामले में आए थे। नगर पालिका के सामने रोड पर उनकी खिदौड़ा गांव के व्यक्ति से कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों जोरजोर से बोलने लगे। इससे वहां पर हंगामा हो गया। वहां पर भीड़ एकत्र हो गई।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फखरुद्दीन समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें एक दुकानदार भी शामिल था। दुकानदार की हिमायत में अन्य दुकानदार कोतवाली पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस पर दुकानदार को गलत पकड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
बाद में पकड़े गए लोग अपनी-अपनी गलती मानने लगे थे। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि फखरुद्दीन समेत कई लोगों को हंगामा करने पर कोतवाली लाया गया था। गलती मान लेने पर उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, फखरुद्दीन ने कहा कि उन्हें बेवजह पकड़ा गया था।