फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Provide benefits of government schemes to the people - DM

जन-जन को पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ : डीएम

Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Provide benefits of government schemes to the people - DM
डीएम ने बैठक में देरी से आने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने विकास कार्यों एवं निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने जन मानस को योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने बैठक में देरी से आने पर उपायुक्त एनआरएलएम व खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप को रिक्त राशन की दुकानों का कमेटी के आधार पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आवंटित करने तथा राशन कार्डों का सर्वे कर अपात्रों के कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगों का विशेष स्थिति में कार्ड बनाया जाए। डीएम ने पेंशन धारकों का सत्यापन करने तथा पोर्टल पर लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने सीएमओ को चौथे चरण के सर्वे शुरू करने तथा डोर टू डोर सर्वे गांव में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 29 गांवों में चल रही पेयजल परियोजनाओं को तत्काल पूर्ण कराने तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाने के निर्देश देते हुए धात्री व गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार उनके घर तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी को किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान एवं समस्याओं का समाधान कराया जाए। कृषि उपनिदेशक को किसान सम्मान निधि योजना में जो किसानों की समस्या का निस्तारण कर किसानों के खाते में पूरी धनराशि पहुंचाने के निर्देश दिए। राजस्व कार्यों की समीक्षा कर तीनों एसडीएम को वसूली करने तथा बड़े बकायेदार की सूची तहसील में चस्पा करने के निर्देश दिए। इसमें एडीएम अमित कुमार सिंह, प्रभारी सीडीओ हुबलाल व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों से गोवंश को बचाया
दोघट। दाहा गांव के जंगल में घूम रहे बेसहारा गोवंश पर आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल गोवंश को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर उपचार कराया।

दाहा गांव के जंगल में सोमवार को कुत्तों के झुंड ने एक गोवंश पर हमला कर दिया। कुत्तों से घिरा देखकर गोवंश को ग्रामीणों ने बचाया। दाहा के विकास राणा ने बताया कि गांव के युवाओं गोवंश को बचाकर उपचार कराया है। घायल बछड़े को एक मच्छरदानी में रखा है ताकि उसके जख्मों पर मक्खी आदि न बैठ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed