फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest staged against toll workers alleging indecency

Baghpat News: टोल कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाकर धरना दिया

Wed, 10 Dec 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Protest staged against toll workers alleging indecency
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बड़ागांव टोल पर टोल कर्मियों द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में
- बड़ागांव टोल पर भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, कर्मियों की कार्यशैली में सुधार के आश्वासन पर उठे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बड़ागांव टोल पर भाकियू अंबावला के कार्यकर्ताओं ने कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगा मंगलवार को धरना दिया। अधिकारियों के टोल कर्मियों की कार्यशैली में सुधार कराने के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बड़ागांव टोल पर जाकर टोल कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने बताया कि सोमवार की रात वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बड़ागांव टोल से निकलकर अपने घर जा रहे थे। उनकी कार में फास्टैग नहीं लगा था। टोल पर कर्मियों ने उनसे 450 रुपये मांगे। उन्होंने कहा कि वह खेकड़ा तहसील के पास से चढ़कर बड़ागांव टोल पर उतर रहे हैं। वह 30 रुपये टोल चार्ज देने लगे तो कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। टोल कर्मियों ने उन्हें करीब 15 से 20 मिनट वहीं खड़ा रखा और बाद में वह 30 रुपये देकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अभद्रता करने वाले टोल कर्मियों को टोल से हटाने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समस्या का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। उन्होंने 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों से टोल की वसूली नहीं करने की मांग की। पता लगने पर तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव और कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केंतुरा भी पहुंच गए। उन्होंने टोल कर्मियों की कार्यशैली में सुधार कराने का आश्वासन दिया तो धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ओम सिंह, कपिल कुमार, अनिल चौधरी, नसीम अहमद, रमन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed