फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest over deadly attack on JE

Baghpat News: जेई पर जानलेवा हमले को लेकर आक्रोश, किया प्रदर्शन

Mon, 01 Jan 2024 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
Protest over deadly attack on JE
-पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर तैनात जेई पर सोते समय जानलेवा हमला किए जाने से नाराज निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आवास विकास कालोनी में सीटीआर वर्कशाप पर तैनात बिजनौर निवासी जेई मितान सिंह पुत्र बिहारी सिंह पर शनिवार रात एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार किया। इसमें जेई बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी को कब्जे में लेकर जेई को सीएचसी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में सोमवार को विद्युत मजदूर पंचायत व विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले निगम के कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही आए दिन निगम कर्मचारियों के साथ हो रहे अभ्रद व्यवहार, जानलेवा हमले की निंदा की। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कि निगम के कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उधर, पुलिस ने जेई मितान सिंह की तहरीर पर बड़ौली निवासी राहुल के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वर्जन---
जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।- संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed