फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest made against irrigation department

सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 10 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Protest made against irrigation department
बड़ौत (बागपत)। लगातार शिकायत के बावजूद सिल्ट न उठाने पर बृहस्पतिवार को नगरवासियों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के अंदर सिल्ट नहीं उठाई गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व सिंचाई विभाग ने नगर के बीच से गुजर रहे मीरापुर रजबहे की सफाई कराते हुए सिल्ट को निकाल कर पटरी पर डाल दिया था। यह पटरी बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग को बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग से जोड़ती है। सिल्ट पटरी पर डाले जाने के बाद आवागमन बिल्कुल बंद हो गया। शहर के अलावा ग्रामीणों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोग परेशान है। कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज जैन, दीपक गुप्ता, प्रवीण जैन, आकाश जैन, ललित जैन, नवीन जैन, सुनील शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग के एसडीओ सूरजपाल ने बताया कि अभी सिल्ट गीली है। यदि सिल्ट को उठाया गया तो पूरे नगर में गंदगी फैल जाएगी। सिल्ट सूखने के बाद उठवा ली जाएगी। उन्होंने सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed