{"_id":"5f57d15d8ebc3e445632d7af","slug":"protest-against-the-ordinances-baghpat-news-mrt500224337","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यादेशों के विरोध में कलक्ट्रेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यादेशों के विरोध में कलक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने समाधान न होने पर दी सत्याग्रह की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने सरकार के आवश्यक वस्तु अधिनियम, मंडी एक्ट तथा अनुबंध खेती के अध्यादेश के विरोध में कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने डीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दिए ज्ञापन में तीनों अध्यादेशों को वापस लेने की मांग की गई।
यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार ने पांच जून को आवश्यक वस्तु अधिनियम, मंडी एक्ट को समाप्त करना तथा अनुबंध खेती को कानूनी मान्यता प्रदान करने का अध्यादेश लागू करने से पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा। अध्यादेश लागू होने से किसान व मजदूरों का शोषण होगा। देश पूंजीवाद की ओर बढ़ रहा है। अध्यादेश लागू होने से देश में भूखमरी, हिंसा, लूटपाट की घटनाएं बढ़ेगी। अध्यादेश जनहितकारी नहीं है, इससे जनता का दमन होगा। उन्होंने डीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दिए ज्ञापन में दो दिन में समाधान न होने पर बावली गांव में सत्याग्रह करेगी। धरना देने वालों में यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक मनवीर तेवतिया, जिलाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, शेखर तोमर, एडवोकेट सरफराज, गजेंद्र बली, मनोज कुमार, सागर राठी, विनोद शर्मा मौजूद रहे।