फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest against atrocities on Hindus

Baghpat News: हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 09 Dec 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 09 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Protest against atrocities on Hindus
बागपत। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठन के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री काॅलेज में मैदान में सभा करके प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई। इसके बाद जुलूस निकाकर राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचकर एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं विरोध प्रदर्शन के कारण एक घंटे से अधिक नेशनल हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन

शहर के चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री काॅलेज में हिंदू संगठन के लोग एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर एक विशेष वर्ग के लोगों द्वारा हमला कर हत्या की जा रही है। मंदिरों में भी तोड़फोड़ व आगजनी की जा रही है। वहां की सरकार भी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदू खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है और उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ देश का हिंदू खड़ा है और यदि जरूरत पड़ी तो वह किसी भी हद तक जा सकते है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदुओं की रक्षा करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि उन पर हमले होने बंद हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष देव मुनि महाराज, कार्तिक गिरी महाराज, धीरदास महाराज, पंडित जयभगवान शर्मा, आचार्य गजेंद्र, शिव कुमार त्यागी, विधायक योगेश धामा, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, सभासद संजय रूहेला, भवी कश्यप, महामंत्री मनुपाल बंसल, सुधारस चौहान, मोनू चौहान मौजूद रहे।
nएकजुटता दिखाई दी, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा : बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में एकजुटता दिखाई दी। काॅलेज के मैदान में एकत्र होने के बाद लोगों ने जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए बागपत राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे।

उन्होंने हिंदुओं की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एसडीएम अविनाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। वहीं विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह का माहौल खराब न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed