फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest against action on contract lineman

संविदा लाइनमैन पर कार्रवाई के विरोध में धरना

Wed, 31 Aug 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protest against action on contract lineman
बागपत के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसई कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन करते जिले के लाइनमैन व विद्य? - फोटो : BAGHPAT
संविदा लाइनमैन पर कार्रवाई के विरोध में धरना
विज्ञापन

बागपत। संविदा कर्मचारी सेवा समिति के आह्वान पर संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को एसई कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने ऊर्जा मंत्री के नाम दिए ज्ञापन में हटाए गए संविदा कर्मचारियों की जल्द बहाली और अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर कार्य ठप करने की चेतावनी दी।
कर्मचारियों का कहना था कि ऊर्जा निगम के अधिकारी लगातार कर्मचारियों पर तरह-तरह के आरोप लगाकर बिना सूचना के हटा रहे हैं। इसके अलावा बार-बार मांग करने के बाद भी कर्मचारियों को ईएसआई मेडिकल की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने पिछले दो साल में कर्मचारियों के साथ हुए हादसे की सहायता धनराशि उपलब्ध कराने, लाइनमैन के घायल होने पर सुविधा उपलब्ध कराने, कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की मांग की। उन्होंने ऊर्जा मंत्री के नाम दिए ज्ञापन में हटाए गए कर्मचारियों को तीन दिन में बहाली करने व अन्य मांगे जल्द पूरी करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना देने वालों में संविदा कर्मचारी सेवा समिति के खंड अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष नरेश कुमार, जिलामंत्री धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद, जिला उपाध्यक्ष भवी चंद, संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार, सलीम, सुनील, नरेश, नरेंद्र, धनेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed