फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protected animals are ruining crops, farmers are worried

Baghpat News: संरक्षित पशु फसल कर रहे बर्बाद, किसान परेशान

Sat, 18 Jan 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 18 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Protected animals are ruining crops, farmers are worried
रटौल में आलू की फसल नष्ट करते  संर​क्षित पशु। संवाद
बागपत, रटौल। क्षेत्र में संरक्षित पशुओं ने फसल को नष्ट कर दिया है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। फसल को बचाने के लिए किसानों को रातभर ठंड में पहरा देना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी पशु नहीं पकड़े जाने से किसानों में रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुबारिकपुर, रटौल, गौना, लहचौड़ा आदि गांवों के खेतों में दिन रात घुस रहे है। 50 से अधिक पशु क्षेत्र में घूम रहे हैं और जिस खेत में घुस जाते हैं वहां फसल को नष्ट कर देते है। गन्ना, गेहूं, सरसों, आलू व सब्जियों की फसल को नष्ट कर दिया है। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है। लोगों की शिकायत के बाद भी पशुओं को पकड़ा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि अधिकारी पशुओं को पकड़ने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही संरक्षित पशुओं को पकड़कर गोशाला नहीं भेजा गया तो धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षित पशु जिस खेत में घुस जाते है फसल को नष्ट कर ही बाहर निकलते है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। फसल को बचाने के लिए रातभर खेत में रखवाली करनी पड़ती है। याकूब अब्बासी, रटौल

- क्षेत्र में 50 से 60 संरक्षित पशु घूम रहे है। शाम होते ही खेत में घुसकर आलू, गेहूं, सरसो आदि की फसल को नष्ट कर रहे है। ऐसे में किसान काफी परेशान है। कृष्ण शर्मा, लहचौड़ा
- शिकायत के बाद भी अधिकारी संरक्षित पशुओं को नहीं पकड़ रहे है। यदि जल्द ही पशुओं को नहीं पकड़ा गया ताे किसान कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। यदि पशुओं को भगाते है तो उनको टक्कर मारने के लिए पीछे भाग लेते है। आकिल चौधरी, रटौल


- यदि जल्द ही पशुओं को नहीं पकड़ा गया तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। पशुओं ने मटर, आलू, सरसो की फसल नष्ट कर दी है। फसल को बचाने के लिए रात में खेत में रहना पड़ता है। उमेश शर्मा, लहचौड़ा
वर्जन

- संरक्षित पशुओं को पकड़वाने के लिए प्रधान व सचिव को पत्र लिखा गया है। जल्द ही पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में भेजा जाएगा। अरविंद त्रिपाठी, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed