{"_id":"6710496f0a18912f3a0e5844","slug":"proposals-for-development-work-worth-rs-15-crores-were-approved-in-15-minutes-in-the-zila-panchayat-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-120167-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला पंचायत में 15 मिनट में 15 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव किए मंजूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला पंचायत में 15 मिनट में 15 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव किए मंजूरे
Thu, 17 Oct 2024 04:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बुधवार को 15 मिनट में करीब 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर हो गए। पहली बार ऐसा हुआ कि बोर्ड बैठक बिना हंगामे के हो गई और सदस्यों ने एजेंडा सुनते ही पास कर दिया। बोर्ड ने पुराने सभी प्रस्ताव निरस्त कर दिए और अब नई कार्ययोजना के तहत खडंजे, सीसी मार्ग, नाला समेत अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को बोर्ड बैठक अध्यक्ष ममता किशोर ने शुरू कराई तो अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने एजेंडा पढ़ना शुरू कर दिया। वह पुरानी कार्ययोजना के कार्य बताने लगे तो सदस्यों ने उसमें शामिल सभी कार्य निरस्त किए जाने की बात कही।
कहा गया कि अगर इसको निरस्त करने की कार्रवाई नहीं की गई तो यह कार्य भी लंबित में रहेंगे और इसको लेकर ही पिछली बैठक में विवाद हुआ था। इसलिए पुरानी कार्ययोजना को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही नई कार्ययोजना रखी गई। इस कार्ययोजना में 15 करोड़ सात लाख रुपये से ज्यादा के करीब 154 कार्य शामिल थे। इनमें खड़ंजे, सीसी मार्ग, नाला, शौचालय निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल किए गए थे।
सदस्यों ने नई कार्ययोजना के कार्यों को मंजूर कर दिया। इस पूरी कार्रवाई में करीब पंद्रह मिनट लगे और इसके बाद सभी ने बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, बसंत तोमर, सुनील कुमार, मनुपाल बंसल, धनपाल उज्ज्वल, महबूब, सुनीता, जयकुमार, गीता, साक्षी, परमेंद्र, रविंद्र बली, शाहिदा सहित आदि मौजूद रहे। nभाजपा के लक्ष्मण अकेले पड़े, विरोध में पत्र देकर गए : भाजपा के जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बुधवार को अकेले पड़ गए। जहां पहले उनको अन्य सदस्यों का सहयोग मिलता था, वहीं भाजपा के अन्य सदस्य भी अध्यक्ष के साथ कार्ययोजना को मंजूर करने में साथ खड़े दिखाई दिए।
जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर ने यह सामंजस्य कराया। जबकि लक्ष्मण ने कार्ययोजना को सही नहीं बताते हुए विरोध में पत्र दिया।