फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Proposal ready to improve the condition of sports stadium in Khekra

Baghpat News: खेकड़ा में खेल स्टेडियम की हालत सुधारने का प्रस्ताव तैयार

Fri, 06 Sep 2024 02:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Proposal ready to improve the condition of sports stadium in Khekra
खेकड़ा स्टेडियम
बागपत। जल्द ही खेकड़ा में स्टेडियम की हालत सुधरने वाली है, क्योंकि इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने एक करोड़ 11 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर खेल विभाग को भेज दिया है। प्रस्ताव को डीएम के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खेकड़ा में 20 साल पहले खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया था, ताकि क्षेत्र के गांवों के युवाओं को वहां क्रिकेट व अन्य खेलों की सुविधा दी जा सके। शुरू में क्रिकेट के कोच भी तैनात किए गए थे, लेकिन जब स्टेडियम की हालत खराब होने लगी तो वहां से कोच को भी हटा लिया गया। स्टेडियम जर्जर होने के बाद युवाओं ने खेलने आना छोड़ दिया। क्योंकि गिरने का खतरा बना हुआ था। खिलाड़ी भी स्टेडियम की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। स्टेडियम की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल कुमार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने करीब एक करोड़ 11 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार करने के बाद क्रीड़ा विभाग को भेज दिया है। क्रीड़ा विभाग जल्द ही डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट आने के बाद स्टेडियम की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

वर्जन
- खेकड़ा स्टेडियम की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव आ गया है। जल्द ही डीएम के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
सरिता रानी, क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed