फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Promotion of employees will be done in departments till September 30

विभागों में 30 सितंबर तक होगी कर्मचारियों की पदोन्नति

Sat, 16 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Promotion of employees will be done in departments till September 30
विभागों में 30 सितंबर तक होगी कर्मचारियों की पदोन्नति
विज्ञापन

बागपत। विभागों में कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर शासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। शासन ने विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति की श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों का ब्यौरा 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने के कहा गया है। कर्मचारियों की पदोन्नति की चयन प्रक्रिया में लापरवाही के लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

विभागों में 30 सितंबर तक कर्मचारियों की पदोन्नति होनी है। कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। विशेष सचिव राजेश प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने अधिकारियों को विभागों में पदोन्नति से भरी जाने वाली रिक्तियों की गणना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों के चयन प्रक्रिया का प्रारूप 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। चयन प्रक्रिया प्रारूप उपलब्ध कराने में देरी होने पर अधिकारियों को देरी का कारण स्पष्ट करना होगा। कर्मचारियों की पदोन्नति अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर की जाएगी। उन्होंने निर्धारित समय में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी न होने पर संबंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व होगा और उनके खिलाफ नियंत्रक अधिकारी के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed