फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Progress of society is possible only through education: Ved Prakash

शिक्षा से ही समाज की उन्नति संभव : वेदप्रकाश

Tue, 31 Oct 2023 05:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Progress of society is possible only through education: Ved Prakash
-धनौरा कॉलेज में हुआ अलंकरण समारोह, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बिनौली। इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर में मंगलवार को अलंकरण समारोह हुआ, जिसमें नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल दिल्ली के चेयरमैन शिक्षविद डॉ. वेदप्रकाश पांचाल ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज की उन्नति नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा परम आवश्यक है। घर और समाज मानव की प्रथम पाठशाला है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऊंची सोच और बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर सफलता को प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र स्व.गौरव पांचाल की स्मृति में गरीब, कमजोर महिलाओं को सिलाई मशीन और कंबल वितरित किये। प्रबंध संचालिका डॉ. रेखा सिंह, प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी गर्ग ने किया। इस अवसर पर अजय पांचाल, बलवीर पांचाल, नवीन, अरविंद, अजीत पांचाल, सुरेन्द्र, ब्रह्मपाल, सुरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed