फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Procession procession of Lord Shri Krishna taken out in Khekra

Baghpat News: खेकड़ा में भगवान श्रीकृष्ण की शोभा यात्रा निकाली

Sat, 09 Sep 2023 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Procession procession of Lord Shri Krishna taken out in Khekra
फोटो नंबर 09केएआर 2,ए,बी,सी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के श्री मंदिर सनातन धर्म ठाकुरद्वारा समिति के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर से डा. सुरेन्द्र धामा और उद्यमी मुकेश गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करके किया। शोभायात्रा पांडव चौक, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, गांधी प्याऊ, पुलिस चौकी चौराहा से होते हुए गांधी गंज मंडी में पहुंची और वहां से वापस छोटा बाजार स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी, खाटू नरेश महाराज का दिव्य दरबार, चन्द्रयान पर आधाारित इसरो की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान यात्रा समिति के प्रधान अशोक गुप्ता, मंत्री जितेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष तरुण गुप्ता, विनोद गुप्ता, विपुल गुप्ता, अंकुश गुप्ता, भूपेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, भूपेश गुप्ता पंडित, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed