बारातियों ने बदमाशों को भगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को पट्टी बंजारन निवासी मुकीम के बेटे की बारात लोनी गई थी। देर रात लोनी से बारात वापस गांव लौट रही थी। बारातियों से भरी बस जब पट्टी बंजारन गांव के पास पहुंची तो आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से बस को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन बारातियों ने एकजुट होकर शोर मचा दिया। बारातियों की संख्या अधिक होने के कारण बदमाश लूट नहीं कर सके और जंगल में भाग गए। इसकी सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे और हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और बदमाशों को जंगल में तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
खल व्यापारी से तमंचे के बल पर लूटपाट
चांदीनगर। भगौट से गाजियाबाद जा रहे खल व्यापारी श्रीपाल से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर हजारों की नगदी और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। भगौट निवासी श्रीपाल सिंह खल व्यापारी है। उनकी गांव में ही दुकान है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को व्यापारी श्रीपाल किसी काम से बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे।
जैसे ही वे भगौट गांव से काफी आगे पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको रोका और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके तमंचा सटा दिया। इसके बाद बदमाश करीब साढ़े छह हजार रुपये नगद और कीमती सामान लूटकर ले गए। जाते समय बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने धौली प्याऊ पुलिस चौकी पर घटना की शिकायत की।