फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Private school operators should stop exploiting parents

अभिभावकों का शोषण बंद करें निजी स्कूल संचालक

Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Private school operators should stop exploiting parents
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में रविवार को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखकर पैरेंट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें निजी स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों का शोषण करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता और रविंद्र मान के संचालन मेें बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा निजी स्कूल संचालकों द्वारा हर साल पाठ्यक्रम बदलकर अभिभावकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बैठक में शामिल बड़ौत निवासी अभिभावक राज कुमार ने बताया कि मै मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा हूं। मेरे दो बेटियां हैं और एक छोटा बेटा हैं । एक बेटी पांच क्लास में, दूसरी बेटी चार क्लास में व छोटा बेटा तीन क्लास में पढ़ते हैं। अप्रैल 2019 में तीनों बच्चों की 12000 रुपये में बुक खरीदी थी, जो स्कूलों द्वारा पाठ्यक्रम बदलने पर अब अप्रैल 2020 में रद्दी हो गई। यानी स्कूल का पाठ्यक्रम बदलने से किसी भी बच्चे के किताबें काम नहीं आई और एक साल में ही 12 हजार की किताबें 120 रुपये में कोई रद्दी वाला भी नहीं ले रहा हैं। इस दौरान समस्या को लेकर जल्द ही डीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया। इसमें उपाध्यक्ष शिखा, सुनीता, प्रवीण, मनोज, अमरीता, वीरेंद्र मान, रविश मान, मनीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed