{"_id":"6335e86a2c03d81c9a21c78e","slug":"private-hospitals-running-away-from-giving-treatment-to-beneficiaries-baghpat-news-mrt607497331","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों को उपचार देने से भाग रहे निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों को उपचार देने से भाग रहे निजी अस्पताल
विज्ञापन
बागपत। निजी अस्पतालों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिजनों को आयुष्मान योजना के संबद्ध चिकित्सालयों में कैशलेस उपचार नहीं दिया जा रहा है। जिस पर स्टेट हेल्थ एजेंसी ने जिले के आयुष्मान योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों की सुविधा और चिकित्सकों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है।
स्टेट हेल्थ एजेंसी के महाप्रबंधक डॉ. बीके पाठक ने पत्र भेजकर बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कैशलेस उपचार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए उन्होंने पत्र भेजकर जिले के आयुष्मान योजना के अंतर्गत संबद्ध अस्पतालों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है।
उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ-साथ विशेषज्ञ का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और विशेषज्ञता के बारे में भी जानकारी देने के लिए कहा है। प्राईवेट अस्पताल की नोडल अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जिले के निजी अस्पतालों में मिलने वाली सुविधा और विशेषज्ञों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।