फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Private company employees create ruckus in Palika

Baghpat News: प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों का पालिका में हंगामा

Sat, 14 Jun 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Private company employees create ruckus in Palika
वरिष्ठ सफाई निरीक्षक प्लक्षा मैनवाल के समक्ष अपनी बात रखते एमआईटूसी कंपनी कर्मचारी। स्रोत-स्वयं - फोटो : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम करा रही कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने और दूसरी समस्याओं को लेकर पालिका में प्रदर्शन कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि कंपनी अधिकारियों ने उनसे वाहनों की चाबी छीन ली। कंपनी की ओर से उनके देयकों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा। वे अब बेरोजगार हो गए हैं।
शहर के 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगरपालिका ने एमआईटूसी कंपनी के साथ एक साल का अनुबंध किया था। कंपनी के साथ काम को पालिका ने आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन दो माह का विस्तार दिया। नई कंपनी के साथ पालिका तीन साल का अनुबंध कर चुकी है। नई कंपनी काम शुरू करने की तैयारी में है। शुक्रवार को दर्जनों वाहन चालक अपनी परेशानी को लेकर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को अपनी समस्या बताई। ईओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को समाधान के लिए कहा। बाद में सभी कर्मचारी पालिका स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने वरिष्ठ सफाई निरीक्षक प्लक्षा मैनवाल को सारे हालात की जानकारी दी। वाहन चालक अजय कुमार ललित और कुलदीप कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व कंपनी के सुपरवाइजर सुरजीत सिंह ने उनके सभी बड़े वाहनों की चाबियां उनसे ले ली थी। जिन्हें वापस नहीं किया जा रहा। न उनको काम करने दिया जा रहा है और न ही उनका वेतन कंपनी दे रही है। पूरी तरह से काम बंद हो गया है। बताया कि वे डलाव घरों से कूड़ा उठवाने का काम करते रहे हैं। करीब डेढ़ माह का वेतन और अन्य भुगतान कंपनी पर बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में अजय, ललित, कुलदीप के अलावा कपिल कुमार, रजत, लोकिन्द्र, जोनी, सुहैल, रवि कुमार, सन्नी, अतुल, संदीप कुमार आदि वाहन चालक शामिल रहे। ईओ ने बताया कि कंपनी का दो माह का पैसा पालिका पर बकाया है। बोर्ड में प्रस्ताव पारित न होने के कारण भुगतान नहीं किया जा सका। जिस कारण कंपनी की ओर से भी कर्मचारियों को वेतन आदि नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed